Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश कुमार ने श्रावण के प्रथम दिन बाढ़ के उमानाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना 

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

पटना। जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने गुरुवार को श्रावण मास के प्रथम दिन पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक उमानाथ मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। उन्होंने बिहार के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य के निरंतर विकास की कामना की। इस दौरान उनके साथ बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु भी मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद नीतीश कुमार ने मंदिर परिसर में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में बातचीत की और कहा कि सरकार और संबंधित एजेंसियों द्वारा राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।  उन्होने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की अमूल्य धरोहर है। 

उन्होंने बताया कि उमानाथ मंदिर परिसर को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने की दिशा में पुराने एवं जर्जर निर्माणों को हटाकर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में बेहतर आवागमन, आधुनिक सुविधाओं के विकास तथा नए मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं दोनों को लाभ मिलेगा। 

श्रावण मास के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी बाबा उमानाथ धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।